5
(2)

भागलपुर: सावन के पवन माह की शुरुआत हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से काफी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर लाखों शिव भक्त रोजाना भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए पैदल देवघर जा रहे हैं।

ऐसे में शिव का एक अनोखा भक्त हिमांशु भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म हठयोग अपनाकर भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए देवघर जा रहे हैं। हिमांशु साल 2013 से अपने आंखों पर पट्टी बांधकर पैदल 105 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करते आए हैं।

इस साल भी हिमांशु अपने दोस्तों के साथ ब्रह्म हठयोग अपनाकर भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए जल लेकर सुल्तानगंज से देवघर के लिए निकल पड़े हैं। हिमांशु खगड़िया के रहने वाले हैं और भगवान भोलेनाथ पर उनकी अटूट श्रद्धा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: