5
(2)

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्षों के साथ श्रावणी मेला 2024 के सफल आयोजन हेतु नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत पड़ने वाले सभी गंगा घाटों पर पूर्व से की गई व्यवस्था का समीक्षा बैठक किया।

समीक्षा के क्रम में कई बिंदुओं पर विचारोपरांत निर्णय लिया गया। जिसमें सभी घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं प्रयाप्त बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। गोताखोरों के साथ साथ आपदा मित्र की टीम भी मौजूद रहेगी। नाव पर एसडीआरएफ टीम मौजुद रहेगी। बेरिकेटिंग का दायरा बढ़ाया गया है। नदी में खतरे के निशान को इंकित किया जाएगा।

प्रयाप्त रौशनी रहेगी। नियंत्रण हेतु ख़रीक के महादेवपुर व जहाज घाट नारायणपुर में मंच बनाया जाएगा। माइकिंग की व्यवस्था रहेगी। पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ किया जाएगा। पूर्व से निर्धारित व्यवस्था को और बेहतर करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया जिससे आम जनता और श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना नही करना पड़े और उन्हें अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: