3
(2)

नवगछिया: नमामि गंगे एवम भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के जलज परियोजना अंतर्गत विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में नवगछिया के महादेवपुर घाट में जन जागरूकता अभियान सह घाट पर हाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में आम जनों को गंगा नदी की जैव विविधता, इसमें रहने वाले जीव जैसे डॉल्फिन, घड़ियाल, कछुआ, मगरमच्छ, ऊदबिलाव आदि के बारे में बताया गया तथा उनके पर्यावरण में महत्व को भी समझाया गया। जलज परियोजना जिसका थीम “अर्थ गंगा” को साकार करने के लिए नदी और लोगों को जोड़ना है, को विस्तार से बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे गंगा नदी में कूड़ा कचरा, प्लास्टिक आदि न डालें क्योंकि इससे जलीय जीवों की मृत्यु हो जाती है और परिस्तिथिकीय तंत्र बिगड़ जाता है, जिसका परिणाम हमें ही भुगतना पड़ता है।

लोगों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने पर भी जोर दिया गया तथा निवेदन किया गया कि अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके भी वे सभी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं।

घाट पर हाट में विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे प्राकृतिक साबुन, बांस से बनी बोतल, जलकुंभी से बने बॉक्स, गमले आदि प्रदर्शित किए गए थे जिसे देखकर स्थानीय लोगों को काफी खुशी हुई।

मौके पर जलज परियोजना के क्षेत्रीय सहायक गौरव कुमार, चंदन कुमार, गंगा प्रहरी जितेंद्र मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: