5
(2)

भागलपुर: शादी के चार साल बाद एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली है, जिससे दरियापुर इलाके में सनसनी फैल गई है। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने युवक पर शादी के 4 साल बाद पैसे की डिमांड और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना में लिखित शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।

पीड़िता का कहना है कि 2015 में उनकी मुलाकात युवक से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। 2020 में उन्होंने शादी कर ली और दिल्ली चले गए जहां दोनों एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे। हाल ही में युवक वापस घर लौट आया और अब पत्नी को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। युवक के परिवार वाले उसकी दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं।

महिला थाना अध्यक्ष ने युवक के परिवार वालों को नोटिस भेजा है जिसमें उन्हें थाना पर जाकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है, लेकिन अब तक लड़के के परिजन थाने में उपस्थित नहीं हुए हैं। दूसरी ओर, पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: