5
(1)

नवगछिया। भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में बिहपुर मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने 6 अगस्त को होने वाले एकदिवसीय विस्तृत मंडल कार्यसमिति कार्यक्रम का जायजा लिए। आयोजित होने वाले मंडल कार्यसमिति के मुख्य अतिथि मिजोरम के प्रभारी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार होगे।

विधायक ने बिहपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्षों तथा विधानसभा में प्रवास करने वाले जिला और प्रदेश पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी 9 से 15 अगस्त तक बिहपुर विधानसभा में भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: