5
(2)

नवगछिया। गत शनिवार की सुबह करीब 3 बजे नवगछिया थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक ट्रक संख्या बीआर 10 जीबी 3019 के चालक तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए ओवरटेक कर एम्बुलेंस में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे दो लोगो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। साथ ही पाँच लोग घायल हुए। उक्त सूचना पर नवगछिया थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की. 

मदद से घायलों को इलाज एवं मृतको के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। वही ट्रक चालक भागलपुर जिला के खोदावनपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर निवासी नुनुबाबू यादव पिता श्रीराम उदगार यादव को गिरफ्तार किया गया। वही मामले को लेकर नवगछिया थाना कांड संख्या 255/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: