5
(2)

भागलपुर मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के शीतला स्थान चौक के समीप प्राचीन शिव मंदिर प्राथमिक विद्यालय कलबगंज में उत्तर प्रदेश से एक नेत्रहीन महिला अपने दो बच्चों के साथ भटकते हुए पहुंच गई। कलबगंज मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सहारा दिया और डायल 112 को इसकी सूचना दी।

महिला को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भागलपुर गांव जाना था, लेकिन वह किसी तरह भटकते हुए बिहार के भागलपुर जिले पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मंदिर पहुंची और रो रही थी। लोगों ने महिला से बातचीत की तो उसने अपनी आपबीती बताई। उन्होंने उसे जरूरी चीजें दीं और डायल 112 को सूचित किया।

मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। भटकी हुई महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले गौरा जयनगर निवासी सुदामा साहनी की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई। वह अपने 7 वर्षीय पुत्री और 4 वर्षीय पुत्र के साथ भटक कर भागलपुर पहुंची थी।

पुष्पा देवी ने बताया कि उनके पति शराब पीकर मारपीट करते थे, जिसके कारण वह घर से निकलकर अपने मायके जा रही थी, लेकिन किसी तरह भागलपुर पहुंच गई। डायल 112 के प्रभारी बी.के. सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर महिला की पहचान की गई और उसके परिजन कुछ ही घंटे में पहुंचने वाले हैं। इसके बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: