5
(2)

नवगछिया के खरीक थाना के अंतर्गत कठेला गांव में एक नाबालिग लड़की पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की मां ने नवगछिया महिला थाना में इस संबंध में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री मंदिर से घर लौट रही थी, तभी कुणाल चौधरी, मुसुक चौधरी, अमित चौधरी, रघुनंदन चौधरी और सुषमा देवी समेत पांच अज्ञात लोगों ने जान मारने की नीयत से उनकी बेटी पर खुंखार जर्मन शेफर्ड कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने सभी आरोपितों की मौजूदगी में लड़की को काटा, जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। कुत्ता लगातार काटता रहा जबकि आरोपित उसे उकसाते रहे।

काम कर रहे मजदूरों ने दौड़कर आकर किसी तरह लड़की की जान बचाई। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि जब भी वे सड़क से गुजरते हैं तो आरोपित अश्लील फब्तियां कसते हैं, जिससे वे डरी सहमी रहती हैं।

नवगछिया महिला थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और एक आरोपित को हिरासत में लिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: