5
(1)

भागलपुर के कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर में “गाय पालन” विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन केंद्र के वरीय वैज्ञानिक और प्रधान, डॉ. राजेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि पशुपालन छोटे से बड़े सभी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से गाय पालन की विभिन्न तकनीकी जानकारी दी जाएगी, जिससे प्रतिभागी सफल पशुपालक बन सकते हैं और इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र में बिहार कृषि महाविद्यालय के सस्य वैज्ञानिक, डॉ. संजीव गुप्ता ने हाइड्रोपोनिक्स के माध्यम से साल भर पौष्टिक चारा उत्पादन की जानकारी प्रदान की। केंद्र के पशु वैज्ञानिक, डॉ. मो. ज्याउल होदा ने गाय पालन के विभिन्न आयामों पर तकनीकी जानकारी दी, जिसमें गाय के रहने के स्थान का चयन, उसके खाने के लिए उचित सामग्री और मात्रा शामिल है। इसके अतिरिक्त, समेकित कृषि प्रणाली, कृषि विज्ञान केंद्र, और प्रक्षेत्र, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की दुग्ध उत्पादन इकाई/बकरी पालन इकाई का परिभ्रमण भी कराया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में केंद्र के वैज्ञानिक ई. पंकज कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मनीष राज, रूबी कुमारी,ईश्वर चंद्र सहित जिले के 25 गाय पालक किसानों ने भाग लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: