5
(1)

भागलपुर – कोलकाता के अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉ. मौमिता की हत्या को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस घटना के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भी डॉक्टरों और मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ममता, जो स्वयं एक महिला हैं, को इस मामले में न्याय दिलाने के बजाय राजनीति करने पर शर्म आनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी के तख्ते तक पहुंचाया जाए, अन्यथा वे और भी उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। आपको बता दें कि मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने कल भी इमरजेंसी सेवा ठप रखी थी, और आज भी सेवाएं बाधित हैं। इसके चलते बाहर से आए मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मेडिकल छात्रों के साथ-साथ आम जनता में भी इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है, और लोग इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: