5
(1)

नवगछिया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में विधिवत दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन दीपप्रज्वलन से किया गया। सर्वप्रथम इस मिशन को विस्तार से बताया गया। 23 अगस्त 2023 एक ऐतिहासिक दिन था, जब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग किया था। इस वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का विषय है “चांद को छूते हुए जीवन को छूना” जो हमारे अंतरिक्ष अन्वेषण को दर्शाता है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बनाती है। इस मिशन ने ‘शिव शक्ति’ बिंदु पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सौम्य लैंडिंग की और प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतारा।

यह उपलब्धि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि मानवता के लाभ के लिए नई खोज की दिशा में केरियर बनाने पर काम किया जा सकता है। वहीं उप प्राचार्य संजय कुमार चौधरी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर वैज्ञानिकों की मेहनत और सूझबूझ की सराहना करते हुए चंद्रयान मिशन की अद्वितीय उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। विद्यालय की छात्रा भावना प्रियदर्शी, अनिशा चंद्रयान मिशन पर भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही। सफलतापूर्वक क्विज का आयोजन छात्रा आँचल ने किया। मास्टर हर्ष एवं छात्रा सोनाक्षी ने शिक्षिका सोनिया रानी के निर्देशन में खूबसूरत मॉडल बनाया। सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: