5
(1)

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के रिंगबांध टूटने से रामनगर और बुद्धूचक के सैकड़ों लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ के इस रौद्र रूप को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता लगातार तीसरे दिन बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हैं। प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि कटाव के बाद से ही अभाविप कार्यकर्ता पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सहायता कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से राहत कार्य में तेजी लाने की भी अपील की।

राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव ने बाढ़ की स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए सरकारी अधिकारियों से मुस्तैदी से काम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि असावधानी बरतने वाले अधिकारियों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

इस सेवा कार्य में अभाविप के अनुज चौरसिया, विश्वास वैभव, राहुल शर्मा, रौनक आदि ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: