5
(1)

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी ‘सदस्यता अभियान-2024 के तहत एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में सोमवार को एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को मुख्य रूप से बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र और अभियान के मंडल प्रभारी सह मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बिहपुर मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी ने किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री ब्रजेश चौधरी एवं सिंटू मोदी तथा बिहपुर मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया की प्रत्येक बूथों पर पांच सौ नए सदस्यों को पार्टी का सदस्य बनाया जायेगा। विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने संबोधित किया और कहा की संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण और उत्साह के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: