5
(3)

गंभीर हालत में मायागंज भागलपुर रेफर

मधेपुरा जिला के चौसा सोनमा बलिया के निवासी है घायल दंपति

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की 14 नंबर सड़क पर सोमवार दोपहर 12:30 बजे तेज रफ्तार के कारण टोटो और मोटरसाइकिल में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में मोटरसाइकिल सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के सोनमा बलिया निवासी रौशन मंडल पिता सत्रहन मंडल और पत्नी रेशम देवी पति रौशन मंडल बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर रौशन मंडल पत्नी रेशम के साथ बिहपुर के लत्तीपुर स्थित अपना ससुराल आया हुआ था। जहां सोमवार सुबह मोटरसाइकिल से पत्नी को साथ लेकर बहन से भेंट कराकर झंडापुर से लत्तीपुर लौट रहा था तभी मिल्की 14 नम्बर सड़क पर दुमुहि चौक की ओर से तेज रफ्तार टोटो में सामने से टक्कर हो गया। घटना में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि टोटो चालक को आंशिक चोट आई है। घटना के बाद टोटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। वही सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल पति-पत्नी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। जहां दोनो इलाजरत है। मायागंज के डॉक्टर ने बताया कि दोनो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा, दुर्घटनाग्रस्त टोटो और बाइक को जप्त कर लिया गया है। चालक का पता किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: