5
(3)

नवगछिया : बगड़ी टोला, कदवा, नवगछिया के निवासी डॉ. मनोज कुमार ने अपने गांव का नाम रोशन किया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा डॉ. मनोज कुमार को डीसी कॉलेज, हाजीपुर (भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर) में दर्शनशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

स्वर्गीय नरेश प्रसाद यादव (भूतपूर्व प्रधानाध्यापक, आदर्श उच्च विद्यालय कदवा) के पुत्र और प्रशांत कुमार एवं उमाशंकर कुमार (प्रखंड शिक्षक एवं भूतपूर्व संकुल समन्वयक, कदवा) के अनुज, डॉ. मनोज कुमार इससे पहले गेस्ट फैकल्टी के रूप में विश्वविद्यालय में सेवा दे रहे थे।

डॉ. मनोज कुमार के इस चयन से दियारा के युवाओं को उच्च शिक्षा में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: