5
(1)

नवगछिया : खरीक जमालदीपुर में गोलीबारी और लूट की घटना के मुख्य आरोपित रविस यादव को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित खरीक थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी है। इस मामले की जानकारी देते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि 26 अगस्त को खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर स्थित अरविंद गुप्ता के घर के सामने कुछ अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी और राहगीरों से रंगदारी की मांग करते हुए लूटपाट की थी।

इस घटना की प्राथमिकी खरीक थाना में दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित टीम ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पहले ही 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा, 3 अन्य अभियुक्तों ने पुलिस के दबाव में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में, कांड के मुख्य आरोपित रविस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

रविस यादव ने अपने बयान में गोलीबारी और लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: