5
(1)

शहर के डीबी रोड स्थित निजी होटल के सभागार में रविवार को व्हीजल होमियो फावन के सौजन्य सें डॉक्टर मीट का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि डॉ भारत भूषण सिंह ,डॉ विजय प्रसाद,डा विनोद ठाकुर,राजेश कर्ण,डा लक्ष्मी कुमारी, डा. हेना फातिमा, डा. राजेय कुमार रंजन, डा. राकेश कुमार, नवल कुमार निर्मल,डा. लुतफुल्लाह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर होम्योपैथ के संस्थापक डा हैनिमैन के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ कुमार घोष के द्वारा कंपनी द्वारा नए उत्पाद की जानकारी दी गई।उन्होंने होम्योपैथ में व्हीजल द्वारा अनेक गंभीर बीमारियों एवं आधुनिक बीमारियों से संबंधित दवा का ईजाद कर कंपनी की मार्केटिंग की जा रही है। श्री घोष ने कहा कि होमियो के द्वारा नया-नया रिसर्च कर नए-नए प्रोडक्ट सामने लाया जा रहा है। आने वाले समय में विभिन्न प्रकार के नए प्रोडक्ट लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी 1944 से कार्य कर रही है। आजादी से पहले इसका मुख्यालय लाहौर था लेकिन अब आजादी के बाद भारत के पुणे में किसका मुख्यालय बनाया गया है। जिसके अंतर्गत स्किन डिजीज एनीमिया स्प्रे जेल विटामिन डी विटामिन 12,डेंगू जैसी दवाइयां बाजार में लाई है।जो बहुत ही कारगर साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी अपने देश के अलावा नेपाल एवं अमेरिका में भी दवा निर्यात कर रही है।
इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित व्हीजल होमियो के डीलर,डेजी होमियो हॉल, मां होमियो हॉल,वैक्सीन होमियो, शिव पियूष होमियो के साथ साथ सुपौल एवं मधेपुरा के कुछ डॉक्टर शामिल रहे।समारोह के संचालन मे अमरजीत कुमार बमबय, अरविंद कुमार एवं सुमन कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: