5
(3)

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के मुरली निवासी जय नंदन कुमार को मनरेगा एवं भवन निर्माण मजदूर संघ के रंगरा प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव द्वारा किया गया।

मनोनीत होने के बाद जय नंदन कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव ने जिस निष्ठा और विश्वास के साथ मुझ पर यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का लाभ हर गरीब मजदूर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड के सभी मजदूरों का बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीयन कराकर उन्हें उचित लाभ दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: