5
(1)

नवगछिया: बाल भारती विद्यालय में आज गुरुवार को म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसमें कक्षा दसवीं के छात्रों ने भाग लिया था । वहीं
इस आयोजन के तहत जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा फन एक्टिविटी के रूप में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत छात्राओं की टीम से हुई थी जिसमें राधिका भगत और जिया सिंह ने शीर्ष स्थानों के लिए जोरदार मुकाबला किया।

अंत में, राधिका भगत ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जिया सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके बाद छात्र वर्ग के लिए भी म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया था जिसमें 50 छात्रों ने भाग लिया। इस रोमांचक खेल में अभिषेक कुमार और प्रिंस कुमार ने अपनी कुशलता दिखाई, और प्रिंस कुमार ने जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया था । वहीं इस सम्बंध में आज सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: