0
(0)

नारायणपुर : सिंहपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 3, 4, 5, और 6 में गंगा नदी का पानी घुसने से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने जानकारी दी कि बाढ़ पीड़ितों के लिए मध्य विद्यालय गनौल में शनिवार की रात से सामुदायिक रसोई (कम्यूनिटी किचन) का संचालन किया जा रहा है, जहां बाढ़ पीड़ित परिवारों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

आपदा मित्र गौतम कुमार ने बताया कि शहजादपुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अमरी शिव मंदिर में पका हुआ भोजन तैयार कर प्रशासन को वितरित किया जाना चाहिए। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई पशुपालक अपने पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। वहीं, बैठकपुर और दुधैला के लोग भी सामुदायिक किचन शुरू करने की मांग कर रहे हैं, हालांकि इन दोनों पंचायतों के लिए सामुदायिक रसोई पहले से ही हवाई अड्डा के पास संचालित हो रही है।

स्थिति गंभीर बनी हुई है, और स्थानीय प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: