5
(1)

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर में गोलीबारी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों ने पुलिस के दबाव में आकर नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपितों की पहचान जमालदीपुर निवासी गोरे यादव और पवन यादव उर्फ पवन कुमार यादव के रूप में हुई है।

नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि 26 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे जमालदीपुर स्थित अरविंद गुप्ता के घर के सामने अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और राहगीरों से रंगदारी व लूटपाट की। इस घटना के बाद खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की बढ़ती दबिश के चलते दोनों आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: