5
(1)

भागलपुर सुलतानगंज में गंगा के जलस्तर में निरंतर वृद्धि के बीच बांका सांसद गिरधारी यादव और स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने गनगनिया, कमरगंज, तिलकपुर और महेशी पंचायत सहित कई प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सांसद गिरधारी यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जिला पदाधिकारी और स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर राहत सामग्री की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ता विजय सिंह, सदानंद कुमार, संजय मंडल और सांसद प्रतिनिधि पवन केसान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से प्रभावित लोगों के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: