5
(1)

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना में बाढ़ का पानी घुस गया है। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर के कारण रंगरा प्रखंड के कई गांव, जैसे सोहरा, चापर और मदरोनी, जलमग्न हो गए हैं।

इस स्थिति के चलते थाने तक पहुंचने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा जप्त की गई सैकड़ों गाड़ियां भी थाने के परिसर में बाढ़ के पानी में तैरती नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत और सहायता की मांग की है, ताकि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: