5
(1)

भागलपुर : गंगा नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की।

बैठक में सुल्तानगंज, शाहकुंड, नाथनगर, गोपालपुर, इस्माइलपुर, रंगरा चौक, नारायणपुर, सबोर, नवगछिया, जगदीशपुर, पीरपैंती और कहलगांव के अंचलाधिकारियों से सामुदायिक किचन और बाढ़ राहत कार्यों की प्रगति के बारे में फीडबैक लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारियों ने जल स्तर में कमी की जानकारी दी, जिसे मुख्य अभियंता ने भी पुष्टि किया।

जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कटाव स्थलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही, जल जमाव वाले क्षेत्रों में सड़क मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री तैयार रखने को कहा गया।

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को विभिन्न अंचलाधिकारियों के लिए पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्थिति के अनुसार बाढ़ राहत कार्य में मुस्तैद रहने की हिदायत दी। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: