5
(1)

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर में 21 अगस्त को हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी मिथुन मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिथुन मंडल ने जमीन विवाद के चलते सोए अवस्था में फूलन शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी और गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बुधवार को जोगसर थाना क्षेत्र के मोक्षदा स्कूल के पास से मिथुन को पकड़ा। वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा था और वकील से मिलने जा रहा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया।

मिथुन मंडल के घर से पुलिस ने छह टन अवैध भांग भी बरामद की थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मिथुन नशे का कारोबार करता है और अवैध कमाई से अपराधियों को संरक्षण देता है।

नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित मिथुन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: