5
(1)

नारायणपुर : अंचल क्षेत्र के बैकठपुर दुधैला पंचायत के बाढ़ पीड़ित परिवारों ने शुक्रवार को नारायणपुर सीओ विशाल अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ से हुई क्षति, 23 सितंबर की रात आए आंधी-तूफान से छप्पर उड़ने, अनाज और अन्य जरूरी सामान के बह जाने, और आपदा राहत सामग्री की मांग को लेकर अपना दुख साझा किया।

गोपाल मंडल की पत्नी कारी देवी ने कहा, “हमारा सब कुछ गंगा में बह गया है। बच्चे भूखे हैं और हमें दिक्कत हो रही है।” जयप्रकाश मंडल की पत्नी संजू देवी ने बताया कि उनका कच्चा घर भी टूट गया है और सभी बर्तन बह गए हैं। दुधैला के पंच लाल मंडल ने कहा, “हमारे पास केवल पहने कपड़े के अलावा कुछ नहीं बचा है।”

ग्रामीण शैलेश मंडल ने बताया कि बलुआ टोला, गंगापुर दियारा, कोदराभित्ता, शाहाबाद, कसमाबाद और अन्य क्षेत्रों के लोगों के घर और सामान 23 की रात में गंगा में समा गए हैं। गंगापुर दियारा के वार्ड सदस्य अनिल कुमार मंडल ने कहा कि कई लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए हैं, जिससे उन्हें धूप और बारिश में कठिनाई हो रही है।

मुखिया अरविंद मंडल ने बताया कि उन्होंने 1500 बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए सूखा राशन, पॉलिथीन सीट और अन्य राहत सामग्री के साथ उचित मुआवजे की मांग के लिए सीओ को आवेदन दिया है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य हजारी मंडल, रिंकी देवी, आशा देवी और कई अन्य लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: