0
(0)

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर पंचायत के रहमतबाग गांव में एक अर्धनिर्मित मकान में तीन दिन से लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला। शव की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सफदर अली दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक की पहचान मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी राजा कुमार के रूप में की। मृतक के बड़े भाई किशन कुमार ने बताया कि राजा को दो दिन से खोजा जा रहा था। उन्होंने कहा कि राजा के मोबाइल पर लड़की से बात करने पर उन्होंने उसे फटकारा था।

मकान का गेट बंद था, लेकिन पीछे से प्रवेश करने पर किशन और उसके साथी ने देखा कि राजा फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक जांच के बाद शव को वहां से बाहर निकाला। मामले की जांच अभी जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: