5
(1)

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक का नाम अशोक कुमार है, जो उपेंद्र सिंह का पुत्र है।
जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार घर से शौच करने के लिए निकला था, तभी उसका पांव फिसल गया और वह अधिक पानी में चला गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन जब उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिजनों ने रंगरा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पीड़ित के परिजनों ने रंगरा सीओ से मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें इस दुखद घटना के बाद कुछ राहत मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: