5
(1)

रोटरी क्लब भागलपुर ने 10 शिक्षकों को “नेशन बिल्डर अवार्ड 2024” से किया सम्मानित

नवगछिया : रोटरी क्लब भागलपुर ने जिले के 10 शिक्षकों और शिक्षिकाओं को “नेशन बिल्डर अवार्ड 2024” से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह शहर के प्रसिद्ध निहार होटल में एक सादे कार्यक्रम में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गोसाई गांव के शिक्षक अमरनाथ झा, जिन्हें ‘बमबम’ के नाम से जाना जाता है, ने सबसे पहले “नेशन बिल्डर अवार्ड 2024” प्राप्त किया। झा को शिक्षण कार्य में उत्कृष्टता के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमें “पंचायत रत्न पुरस्कार” और “जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान 2023” शामिल हैं। वह भागलपुर के प्रतिष्ठित श्री राम कृष्ण आश्रम मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं।

श्री झा ने विद्यालय में गणित और विज्ञान की रुचि बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया है। उन्होंने राज्य स्तरीय टीएलएम निपुण मेला 2023 में गणित विषय के लिए ऑटोमेटिक जोड़ मशीन के निर्माण के लिए पुरस्कार भी जीते हैं।

अपने सम्मान के लिए झा ने विद्यालय परिवार, नटखट साइंस लैब, और अपने परिवार का धन्यवाद किया और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

इस कार्यक्रम में अन्य सम्मानित शिक्षकों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए, और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: