5
(1)

नवगछिया। सैंडीस कंपाउंड भागलपुर में खेल विभाग बिहार, राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच बिहार एकलव्य बनाम भागलपुर के बीच खेला गया। जिसमें बिहार एकलव्य ने भागलपुर को 2-1 से हराया। बिहार एकलव्य की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर 11 भारत कुमार ने किया तथा दूसरा गोल जर्सी नंबर 10 रितेश कुमार ने किया। भागलपुर की ओर से एक मात्र गोल जर्सी नंबर 5 संदीप कुमार ने किया। फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच बिहार एकलव्य के वाहिद खान चुने गए। बेस्ट स्कोरर का खिताब सर्वाधिक 12 गोल करने वाले बिहार एकलव्य के वाजिद खान को मिला। बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड बिहार एकलव्य के नवरत्न कुमार को मिला।

दस दिनों तक चले इस प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त के सचिव अभय कुमार सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर राजकुमार शर्मा थे। स्वागत संबोधन जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार के द्वारा एवं मंच संचालन जिला फुटबाल संघ के सचिव मो फारूक आजम एवं सादिक हसन के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अभय कुमार सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। आज के फाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका में नितिश कुमार, शुभम कुमार, मो सद्दाम हुसैन और विजय हेंब्रम के द्वारा निभाई गई। इस प्रतियोगिता में कुल 18 चयनकर्ता एवं तकनीकी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

जिनको जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर कुल कल 24 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। चयनित सभी 24 खिलाड़ियों को 15 दिन का प्रशिक्षण कैंप के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। जो आगामी दिसंबर में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर फारूख आजम, नीरज राय सहित फैसल खान, सादिक हसन, असर आलम, आकाश कुमार, कृष्ण कुमार, गोपाल कुमार, रविकांत रंजन, मिथिलेश कुमार, जयंतो राज, राकेश कुमार, किरण कुमारी, संजीव कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह, श्वेता कुमारी, स्मिता कुमारी, अबू जुलबाब, वरुण कुमार, सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, आमिर खान, सुनील कुमार, सुनील कुमार शर्मा, निवास कुमार आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में 28 सितंबर को 30 जिले के लगभग 525 खिलाड़ी सम्मिलित हुए। यह प्रतियोगिता लगातार 10 दिनों तक लीग कम नाकआउट पद्धति के आधार पर खेला गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: