5
(1)

नवगछिया : वीआईपी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सधुआ गांव के बाढ़ पीड़ितों से मिलने कटरिया स्टेशन पहुंचे। वे सड़क मार्ग से पूर्णिया जाते समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मिले।

बाढ़ पीड़ितों ने मुकेश सहनी को बताया कि पिछले दो महीनों से वे कटरिया स्टेशन पर खानाबदोश की तरह रह रहे हैं और पॉलीथिन तानकर दिन काट रहे हैं। उन्होंने शिकायत की कि आज तक उन्हें कोई राहत सामग्री नहीं मिली है और न ही कोई सरकारी अधिकारी उनकी मदद के लिए आया है। पीड़ितों ने तत्काल राहत सामग्री प्रदान करने की मांग की।

मुकेश सहनी ने मौके पर ही अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह और रंगरा सीओ आशीष कुमार से बातचीत की। अनुमंडल पदाधिकारी ने पीड़ितों को शीघ्र राहत सामग्री देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुकेश सहनी का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर विभांशु मंडल, सुधीर सिंह, नरेश सिंह, सुबोध सिंह, रामा देवी, पवन सिंह, और निलांबर सिंह उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: