5
(2)

नवगछिया : कोसी बराज से पानी छोड़ने के कारण सधुआ चापर, मदरौनी, सहोड़ा गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। रंगरा प्रखंड के सधुआ गांव में बाढ़ का पानी आने से सड़कें प्रभावित हो गई हैं, जिससे गांव के लोगों का मुख्य सड़क से संपर्क भंग हो गया है।

पीड़ित परिवार कटरिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर शरण ले रहे हैं, जबकि कुछ परिवार त्रिमुहानी तटबंध पर भी सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं। मदरौनी, कोसकीपुर, सहोड़ा और सधुआ चापर पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे खेतों और घरों में जलभराव हो गया है।

मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने बताया कि लगभग पांच सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। प्रभावित क्षेत्र में गोढ़ियारी टोला, नासी टोला, पूर्वी टोला और ठाकुर टोला शामिल हैं। सहोड़ा पंचायत में भी प्रभावित परिवार रेलवे लाइन और सड़क किनारे शरण लिए हुए हैं।

प्रशासन की तैयारी अधूरी रहने के कारण बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई है। तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के उसरेहिया गांव में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: