3.5
(2)

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत के तीन वार्डों में कोसी के बाढ़ का जलस्तर बढ़ने से पूरा जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। हरियो पंचायत के वार्ड संख्या 1 के आहुति, वार्ड संख्या 2 के बड़ीखाल, वार्ड संख्या 3 के गोविंदपुर गांव में रहने वाले आबादी का जीना बेहद मुश्किल हो गया। वहीं तीनों वार्डों के कई घरों में पानी घुस जाने से यहां के लोगों का जनजीवन पुरी तरह से मुश्किल में वीत रहे हैं। जिससे वहां के लोगों को‌ जानमाल का नुक़सान भी काफी हुआ है। इसी तरह पूर्व में भी कोशी कटाव हुआ था।

जिसके कारण यहां के लोग पलायन कर चुके हैं। हरियों पंचायत प्रत्येक वर्ष कोशी का कहर झेलता है। यही कारण है की लगभग सेंकड़ों घर यहां से पलायन कर बिहपुर रेलवे पर क‌ई बर्षो से वास कर रहा है लेकिन सरकार द्वारा इन विस्थापित को कहीं जगह आवंटन नहीं किया गया है। वहां के ग्रामीण बताते हैं की चुनावी माहौल जब आता है तो बस अश्वासन ही मिलता है। यहां तक की पदाधिकारी भी बस भटकाने का काम किये है। बड़ी खाल के वार्ड सदस्य मंजू देवी बताती है कि यहां मगरमच्छ को दो जोड़े देखें ग‌ए है। जिसके कारण यहां के लोग रात भी जग कर काट रहे है लेकिन आज तक कोई पदाधिकारी बड़ी खाल नहीं पहुंचे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: