5
(1)

नारायणपुर – अंचल कार्यालय में मंगलवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक बीडीओ खुशबू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रायपुर की मुखिया सिंधू शर्मा ने कोशी की बाढ़ से प्रभावित तेलडीहा गांव में सामुदायिक किचन, चापाकल, प्लास्टिक सीट और चलंत शौचालय की मांग की।

सिंहपुर पूरब पंचायत की मुखिया शांति देवी ने मधुरापुर रेलवे केबिन से कब्रिस्तान तक बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने गोगरी नारायणपुर तटबंध के पास रहने वाले लोगों के 23 तारीख को आए आंधी-तूफान में घर गिरने का मुद्दा उठाया और उचित मुआवजे की मांग की।

नगरपारा उत्तर के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने नारायणपुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए मुआवजे की आवश्यकता जताई। बैकठपुर दुधैला के मुखिया अरविंद मंडल ने भी पीड़ित परिवारों की बेघर होने की स्थिति का जिक्र किया।

बैठक में कैलाश भारती ने आपदा संपूर्ति पोर्टल पर नामों में सुधार की मांग की। वार्ड सदस्य रमन कुमार ने इंदिरा आवास की मांग की, जबकि उप प्रमुख अशोक कुमार यादव ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का आग्रह किया। प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव ने किसानों को पशु चारा दिलाने की मांग की।

सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मिश्रा ने आंशिक रूप से प्रभावित लोगों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की अपील की। बैठक में नीतीश कुमार, नित्यानंद यादव, साहब कुमार, हजारी मंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: