5
(1)

सुलतानगंज में दुर्गा पूजा की तैयारियों के सिलसिले में बड़ी दुर्गा स्थान के विवाह भवन प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बड़ी दुर्गा स्थान के अध्यक्ष शिबम चौधरी ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सेंटर पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी संगम कुमारी, जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार, और नई दुर्गा स्थान के अध्यक्ष नीरंजन चौधरी मौजूद रहे।

इस बैठक में नगर परिषद सुलतानगंज शहर के सात दुर्गा मंदिरों के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने मिलकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए एक नई समिति का गठन करने का निर्णय लिया और इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह समय सारणी और रुठ चाट के माध्यम से विसर्जन की प्रक्रिया को संपन्न करने पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान शिबम चौधरी, अजीत कुमार, नीरंजन चौधरी, और सचिव सन्नी कुमार ने मीडिया को बताया कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर सरसर्मती से निर्णय लिए गए हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों में विनोद यादव, अशोक यादव, सन्नी चौधरी, सोनी महलदार, रवि चौधरी, दिनदयाल साह, मुकेश कुशवाहा, विजय तांती सहित अन्य सदस्य और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: