5
(1)

नवगछिया। विगत 29 जून को वादी नवगछिया उजानि निवासी मो कमरान आलम पे मो गुलजार के साथ मारपीट एवं जान गारने के नियत से फायरिंग करने के आरोप में नवगछिया थाना काड सं- 214/24 धारा-147/148/149/452/307 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत उजानि निवासी तनु उर्फ मो तनवीर पे मो सजीम एवं अन्य 5 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था।


कांड अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एव मानवीय अनुसंधान कर घटना में संलिप्त 2 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं कांड में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में 1 अक्टूबर को आसूचना संकलन के आधार पर छापामारी कर कांड के प्रा अभि मो तनवीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
तनवीर का आपाराधिक इतिहासः नवगछिया थाना कांड सं- 210/24, धारा- 341/323/379/ 427/506/34 भा०द०वि पूर्व से दर्ज है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: