0
(0)

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 1, बुद्धूचक में शनिवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक 2 वर्षीय बच्ची, प्रियंका कुमारी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका अपने घर के पीछे खेल रही थी, जब वह अचानक बाढ़ के पानी में गिर गई और बेहोश हो गई। जब काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चला, तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। स्थानीय लोगों ने एक बच्चे के शव को पानी में बहते देखा और उसे तैरकर बाहर निकाला।

बच्ची को तुरंत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की मौत की खबर सुनते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

घटना की सूचना पर डायल 112 और नाथनगर थाना पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: