0
(0)

भागलपुर : बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के करवामारनी गांव में जमीनी विवाद के चलते हुए मारपीट में घायल वृद्ध बहादुर मंडल (66) की आज सुबह भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, बहादुर मंडल को गांव के दबंग प्रवृत्ति के लोगों—राजेश यादव, राकेश यादव और पंकज यादव—ने लोहे की रॉड से मारकर घायल किया था। घटना के बाद उसे पहले कटोरिया रेफरल अस्पताल, फिर बांका और अंततः बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक के भाई छोटेलाल मंडल ने कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान राजेश यादव और उसके साथियों ने उनके जमीन पर जेसीबी चलाने का विरोध करने पर बहादुर मंडल को गंभीर रूप से घायल किया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है, और पुलिस कागजी प्रक्रिया के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: