5
(2)

रोते बिलखते महिला पहुंची झंडापुर थाना

शराब पीकर प्रतिदिन गाली गलौज और बेरहमी से मारपीट व शर्मनाक घटना करने का महिला ने लगाया आरोप

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखटोला झंडापुर निवासी अंजू देवी पति मुकेश साह सोमवार को दो नाबोध बच्ची के साथ झंडापुर थाना रोते बिलखते पहुंची और पुलिस के समक्ष अजीबोगरीब तथा बड़ा ही शर्मनाक घटना सुनाते हुए पति और ससुर पर कानूनी कार्यवाई एवं ऊचित न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला अंजू देवी बताती है कि मेरा पति मुकेश साह पिता शिव साह और ससुर शिव साह पिता स्व भूपी साह प्रतिदिन शराब व महुआ पीकर गाली-गलौज एवं बड़ी बेरहमी से लाठी डंडे से मारपीट करता है। अंजू देवी ने बताया कि घर में बड़ी मेहनत से खाना बनाती हूँ। सुबह से देर रात तक दोनो पिता पुत्र शराब के नशे में रहता है। घर आते ही बना हुआ खाना फेंक देता है। वही विरोध करने पर लाठी डंडा और लात घुसो से मारता है। खाना नही मिलने से मैं और मेरी तीन वर्ष और एक वर्ष की दो मासूम पुत्री भूखे रह जाती है।

पीड़ित महिला ने बताया कि पति मुकेश साह हमेशा मुझे अपने पिता के साथ सोने का दवाब बनाता है। वही इंकार करने पर खाना नही देता है बेरहमी से मारता पिटता है। पति का प्रताड़ना हमें जीने नही देता हैं। ज्ञात हो कि अंजू देवी का पति और ससुर हलुवाई का काम करता है। पूर्व में भी शराब के नशे में पकड़ाने के बाद पत्नी ने भागलपुर न्यायालय में जुर्माना देकर छुड़ाई है। स्थानीय पुलिस भी कई बार दोनो पिता पुत्र को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया है। महिला ने झंडापुर के एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर कहा कि नशे में पकड़ाने के बाद दोनो पिता पुत्र को थाना से ही छुड़ा लिया जाता है। महिला ने प्रशासन से जान की सुरक्षा एवं ऊचित न्याय की गुहार लगाई है। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार से संपर्क असफल रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: