0
(0)

भागलपुर: जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। हरियाणा में लगातार जीत का हैट्रिक बनाने और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ता स्टेशन चौक पर जश्न मनाते नजर आए।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार शाह और प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा, “भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अपना परचम लहरा रही है और सभी जगह भाजपा हैट्रिक बनाएगी। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा।”

भाजपा कार्यकर्ताओं का यह जश्न पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और आगामी चुनावों में और अधिक सफलता की आशा का प्रतीक है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: