


नवगछिया। बिहपुर एनडीए कार्यालय में बुधवार यानी आज होने वाले पूर्व पीएम भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की शब्तादी जयंती समारोह सह प्रदर्शनी आयोजन की सभी तैयारी मंगलवार की देर शाम तक पूरी कर ली गई। आयोजन की देखरेख व व्यवस्था संयोजन की निगरानी स्वंय विधायक ई शैलेंद्र कर रहे हैं। आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, मृत्युंजय चौधरी, विक्की चौधरी, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सदानंद, सिंटू मंडल, सौरभ, गंगा साह व राहुल आदि कार्यकर्ता जुटे हुए थे। प्रभुनंदन चौधरी व ई कुमार गौरव ने कहा कि जयंती समारोह दस बजे तक संपन्न कर लेने के बाद तीनों मंडलों के सभी शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष व सदस्य एनडीए कार्यालय बिहपुर पहुंच जाएगें।

निर्णय लिया गया कि विशेष रूप से पार्टी के पुराने व जन संघकालीन नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को एनडीए कार्यालय में अटल शब्तादी जयंती समारोह सह प्रदर्शनी को ऐतिहासिक व सुशासन दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों में विधायक शैलेंद्र, जिला प्रवक्ता प्रो गौतम, विस संयोजक दिनेश यादव, बिहपुर मंडल मुख्यालय अध्यक्ष दिलीप मेहता, उत्तरी ब्रजेश चौधरी, नारायणपुर उत्तरी ब्रजेश नागर व मुख्यालय मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता समेत खरीक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बाल्मिकी मंडल व मुख्यालय दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके मंडल से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने बिहपुर पहुंचेगें।

