


भागलपुर में ठंड का प्रकोप बढ़ने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड ने जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, वहीं दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा कर दिया है। दूर-दराज के गांवों से काम की तलाश में शहर आने वाले मजदूरों को इन दिनों काम नहीं मिल पा रहा है।

रोजाना अपने खर्चे पर किराया भाड़ा देकर सैकड़ों मजदूर शहर आते हैं, लेकिन काम न मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इस स्थिति में उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
राजकिशोर बिंद (दिहाड़ी मजदूर) ने कहा:
“हर रोज शहर आते हैं, लेकिन कोई काम नहीं मिल रहा। ठंड में मजदूरी के बिना घर चलाना मुश्किल हो गया है।”
ठंड के इस बढ़ते प्रकोप ने मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, जो अब मदद की आस में हैं।

