


नवगछिया : सोमवार को भागलपुर प्रमंडलीय पंचायती राज विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित पंजियों और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति, पंचायत समिति के कार्यों, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आरटीपीएस काउंटर और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार ने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और कई टिप्पणियां अंकित की। इसके अलावा, उन्होंने प्रखंड परिसर में एक आम का पौधा भी लगाया। साथ ही, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर समाजसेवा का कार्य भी किया।

इस मौके पर बीडीओ खूशबू कुमारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बीपीआरओ नीतिश कुमार, प्रधान लिपिक ज्ञानचंद्र कुमार, निर्मल कुमार निराला, रोहित राज, विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

