4.2
(5)

**लगातार वारंटी के ऊपर की जा रही कार्यवाही**

@ भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार के इस पहल के बाद आरोपियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।पिछले दो दिनों में 56 जगहों पर वारंटियों के घर कुर्की जब्ती हुई। वारंटियों के 50 घरों पर इश्तेहार चिपकाए गए और करीब 100 से ज्यादा आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार का प्रयास जमीन पर दिखने लगा है। इन दिनों कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की जब्ती, वारंट और इश्तेहार का सिलसिला जोर पकड़ लिया है। इस त्वरित कार्रवाई को आमजन ईडी और सीबीआई की तरह कार्यवाही कहने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसके पहले कभी कार्यवाही का यह तरीका पुलिस द्वारा नहीं देखा गया है। लोग कहते हैं पुलिस का यह त्वरित अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया था। इस कार्य में थाना अध्यक्षों से लेकर एसडीपीओ तक के अधिकारी लगे हुए हैं।

आदेश के आलोक में दिन भर व्यस्त देखे जा रहे हैं और अपनी उपलब्धि को ऊपर तक पहुंचा रहे हैं।
इसे पुलिस अधिकारी की शिथिलता कहें या फिर अंडर टेबल ट्रीटमेंट का नतीजा कहें, लेकिन ऐसा प्रचलन बिहार में तो है भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने महज उक्त मसले पर मॉनिटरिंग शुरू किया तो भागलपुर, बांका और नवगछिया से अच्छे परिणाम दिखने लगे।

बताया गया कि पिछले दो दिनों में 56 जगहों पर वारंटियों के घर कुर्की जब्ती हुई। वारंटियों के 50 घरों पर इश्तेहार चिपकाए गए और इस हड़कंप के बाद करीब 100 से ज्यादा आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: