5
(1)

फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर पाया काबू

नवगछिया। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मक्खातकिया वार्ड संख्या 19 में शुक्रवार की सुबह करीब 08 बजे मनोहर साह के घर मे खाना बनाने के दौरान सिलेंडर का पाइप लीक होने से अचानक घर में आग लग गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। जानकरी के अनुसार घटना के समय मनोहर साह की पत्नी शकुंतला देवी रोज की तरह रसोई में खाना पका रही थी। तभी सिलेंडर के पाइप से गैस लीक होते ही अचानक आग धधकने लगी। आग बड़ी तेजी से बेकाबू हो गया। चिल्लाने पर घर के अन्य लोग एवं ग्रामीण दौड़े पहुंचे और आग बुझाने में झूट गए।

ग्रामीणों के द्वारा आगलगी की सूचना मिलते ही कुछ हीं समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुंची। वही समाजसेवी डॉ दीपक कुमार साह ने तत्परता दिखाया और भीगा हुआ कंबल सिलेंडर पर रखते ही आग पर पूरी तरह काबू पाया गया लेकिन तबतक घर में रखा राशन, कपड़े एवं फर्नीचर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई लेकिन लगभग दस हजार रूपीए से अधिक का सामान सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। अग्निशामालय टीम के साथ समाजसेवी चंद्रगुप्त साह, डॉ दीपक कुमार साह, मंटू शर्मा, कन्हैया कुमार, संजय रजक, सुमित कुमार एवं कई ग्रामीण आग बुझाने में जुटे थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: