5
(2)

बरारी थाना की पुलिस ने घायल का लिया फर्द बयान

परबत्ता थाना में केस दर्ज

नवगछिया। 31 जनवरी की रात्री करीब 09 बजे परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बड़ी अलालपुर वार्ड संख्या 4 में लाठी डंडे व हथियार से लैस दबंगों ने बड़ी अलालपुर निवासी फंटूश साह पिता स्व बौकू साह के घर मे घुसकर परिवार वालो पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में फंटूश साह समेत पत्नी नूतन देवी, पुत्र कृष्ण कुमार, मुन्ना कुमार सभी जख्मी हो गए।

दबंगो ने फंटूश साह के सिर पर धारदार हथियार (गरासा) से बेरहमी से प्रहार कर अधमरा कर दिया है। तीन दिन से फंटूश साह मायागंज अस्पताल भागलपुर में इलाजरत जीवन-मौत से जूझ रहा है। दो दिन तक उसे होश नही आया। मंगलवार को बरारी थाना की पुलिस मायागंज पहुंचकर घायल फंटूश साह का फर्द बयान लिया। पुलिस को दिए बयान में फंटूश ने बताया कि 31 जनवरी की रात्री करीब 09 बजे पड़ोस के नीतीश कुमार और मनीष कुमार दोनो पिता नहरू मंडल ने हरवे हथियार से लैस होकर अचानक घर पर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। हल्ला सुनकर जब घर से बाहर निकला तो दोनों ने जान मारने की नियत से अचानक धारदार हथियार (गरासा) से सिर पर प्रहार कर दिया।

सिर पर गरासा लगते ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। हल्ला सुनकर पत्नी नूतन देवी मुझे बचाने आई तो दोनो ने मिलकर पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गला दबाने लगा। वही पुत्र कृष्ण और मुन्ना के साथ लाठी डंडे से मारपीट किया। सभी को चोटें आई है। अभियुक्तों पर सोने का मंगलसूत्र और 33 सौ रूपीए नकद लूटने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि फंटूश चार दिन से मायागंज भागलपुर में जीवन-मौत से जूझ रहा है। उसकी हालत बेहद गंभीर व चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के दो दिन बाद उन्हें होस आया। घटना के बाद फंटूश का परिवार सदमे में है। पत्नी पुत्र सभी भूखे प्यासे मायागंज अस्पताल में रोते हैं। उधर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा घर पर चढ़कर केस नही करने को लेकर लगातार धमकी दे रहे हैं, अन्यथा सपरिवार को अंजाम भुगतने की खुलेआम धमकी दिया है। सनद हो कि फंटूश साह राघोपुर हाट पर नाश्ता का दुकान चलाते हैं। अभियूक्तगण दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। शराब, स्मैक, गाजा का सेवन करता है और थ्रीनट लेकर गांव मोहल्ले में अक्सर हंगामा करते रहते हैं। इसका पता समाज के लोगों से लगाया जा सकता है। बताया कि इसके पूर्व में भी दो बार अभियुक्तों ने फंटूश के दुकान में घुसकर मारपीट किया था लेकिन स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा पंचायत कर केस नही करने दिया था। पीड़ित ने केस दर्ज कर जांचोपरांत अभियुक्तों के ऊपर कानूनी कार्यवाई करने की गुहार प्रशासन से लगाया है। इस बारे में परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत अभियूक्त के ऊपर कार्यवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: