


नवगछिया। 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान संवाद सह जनसभा की तैयारी को लेकर 13 फरवरी यानी आज बिहपुर एनडीए केंद्रीय कार्यालय में दोपहर 11 बजे से एनडीए गठबंधन के सभी दलों का नवगछिया संगठन जिला के प्रमुख पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी। भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री बिहार सरकार सह पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार रेणु देवी सहित एनडीए गठबंधन के सभी दलों के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र उपस्थित रहेंगे।

