


भागलपुर : 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की अहम बैठक सुल्तानगंज के सीतारामपुर यात्री निवास धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मंत्री कृष्णानंद पासवान ने बैठक के दौरान 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी के आगमन को लेकर आमंत्रण पत्र का शुभारंभ किया और इसे सभी लोगों तक पहुँचाने की बात कही। मंत्री के साथ साथ जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी, भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल ठाकुर, भाजपा जिला प्रभारी रामानंद चौधरी, भाजपा कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास, जदयू महिला अध्यक्ष प्रेम प्रभा सिन्हा, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह भी उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्षा डॉ. अलका चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नगर मंडल प्रभारी मुकेश सिंह और जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार ने किया। इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान का बुके और अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।

बैठक में 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी जी इस दिन किसानों को बड़ी सौगात देंगे।
बैठक में एनडीए कार्यकर्ता मनोज सिंघानिया, विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, एस के प्रोग्राम, चंदन कुमार, राजेश कुमार उर्फ पप्पू मंडल, रानी झा, नीलम देवी, रिना देवी, रुबी देवी, मनीष कुमार गुप्ता सहित कई अन्य एनडीए कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

