


नवगछिया: 04 फरवरी 2025 को खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम भवनपुरा में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद द्वितीय पक्ष द्वारा आजाद मंडल और उनके दोनों पुत्रों पर हमला किया गया और गोलीबारी भी की गई। इस मामले में जख्मी रूपेश कुमार के फर्दब्यान के आधार पर खरीक थाना में कांड संख्या 33/25 दर्ज किया गया। पुलिस ने लगातार छापेमारी के बाद आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

