5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में स्थित खादी ग्रामोद्योग के प्रांगण में राजद परिवार द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा और राजद के क्रियाशील सदस्य रामचन्द्र चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव ने की।

इस मौके पर मंचासीन वरिष्ठ नेता डॉ. नईम उद्दिन और मुकेश ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत जन नायक कर्पूरी ठाकुर की तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद, मुख्य अतिथि एवं मंचासीन नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला, और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस आयोजन में राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजपति यादव, मो मंजूर, पूर्व मुखिया संतोष मंडल, मिरहट्टी मुखिया अशोक यादव, शशिरंजन सिंह, विकेश कुमार, अमर राज उर्फ धर्मवीर, सुलेख यादव, किरण भारती, कंचन देवी और कई अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: